शाहीन बाग में अलग-अलग स्थानों पर 3 शव मिले

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 84 दिन से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी है। इसी बीच इस क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगहों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शव मिलने का पहला मामला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी में आया। यह शव यमुना नदी के किनारे मिला। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। इस शव की पहचान छानबीन के बाद अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई।